रुद्रपुर/ कोतवाली में कांग्रेस नेत्री एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के धरने के बाद पसीजी पुलिस ने एक वर्ष पहले वायरल हुई आडियो प्रकरण में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ धारा 252 व 79 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है,आरोप साबित हुए तो उक्त धाराओं में तीन बर्ष की सजा का प्रावधान है।

मंगलवार को कांग्रेस नेत्री मीना शर्मा ने दर्जनों महिलाओं के साथ कोतवाली में धरना देकर एक वर्ष पूर्व वायरल हुई आडियो में कार्यवाही न होने पर रोष जताया। उन्होंने सवाल उठाए कि एक वर्ष बाद भी पुलिस ने कार्रवाई क्यों नहीं की है,उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्म-दहा कर लेगी। मीना के आंखों में आंसू भी आ गए।मौके पर पहुंचे एसडीएम मनीष विष्ट, कोतवाल मनोज रतूड़ी, सीओं प्रशान्त कुमार ने वार्ता की। एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई का भरोसा देकर धरना समाप्त कराया।इधर मीना के धरने समाप्त होने के तत्काल बाद पुलिस ने वायरल आडियो के आधार पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा कि जो धाराएं लगाई गई है, उसमें एक धारा में दो और दूसरी धारा में तीन वर्ष की सजा का प्रावधान है।धारा 79 बीएनएस महिलाओं के खिलाफ अपशब्द,चरित्र हनन करने जैसे मामलों में लगाई जाती है।

