सरकारी ज़मीन पर अतिक्रमण का आरोप: विधायक अरविंद पांडे के पत्र पर एसडीएम रिचा सिंह का बड़ा बयान, देखें वीडियो
अरविंद पांडे द्वारा सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण के मामले में उप जिलाधिकारी को दिए गए पत्र के बाद अब प्रशासन की प्रतिक्रिया सामने आई है। इस पूरे प्रकरण पर रिचा सिंह ने स्पष्ट किया कि मामला संज्ञान में है और राजस्व टीम द्वारा भूमि अभिलेखों की जांच की जा रही है।
एसडीएम रिचा सिंह ने कहा कि विधायक की ओर से जो पत्र प्राप्त हुआ है, उसमें लगाए गए बिंदुओं के आधार पर रिकॉर्ड की पड़ताल कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकारी जमीन से संबंधित हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाता है और यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण पाया जाता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह आम नागरिक हो या जनप्रतिनिधि।
प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया कि राजस्व विभाग की टीम मौके का निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट तैयार करेगी। जांच पूरी होने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। क्या वाकई सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हुआ है या मामला राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का हिस्सा है, इसका खुलासा जांच के बाद ही होगा।


