जनपद में लगातार हो रही सड़क दुघर्टनाओं के चलते मंगलवार एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने खुद सड़क पर उतरकर निरीक्षण किया। एसएसपी ने सड़क दुर्घटनाओं पर सख्त कड़े निर्देश

ख़बर शेयर करें

जनपद में लगातार हो रही सड़क दुघर्टनाओं के चलते मंगलवार एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने खुद सड़क पर उतरकर निरीक्षण किया। एसएसपी ने सड़क दुर्घटनाओं पर सख्त कड़े निर्देश
जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं कांवड़ यात्रा को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर श्री मणिकांत मिश्रा द्वारा ब्रह्मनगर लिंक रोड/ढकिया रोड स्थित दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।
इस दौरान SSP महोदय ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
निरीक्षण के दौरान SSP मणिकांत मिश्रा द्वारा दिए गए मुख्य निर्देश

➡️ कांवड़ यात्रा हेतु विशेष प्रबंधन
कांवड़ मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
भारी वाहनों का रूट डायवर्जन कड़ाई से लागू किया जाएगा।

➡️ CCTV से निगरानी व्यवस्था
दुर्घटना संभावित एवं संवेदनशील मार्गों पर CCTV कैमरे लगाए जाएंगे।
कंट्रोल रूम से निरंतर मॉनिटरिंग की जाएगी।

➡️ ब्लैक स्पॉट चिन्हीकरण
जनपद में चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थलों का नियमित निरीक्षण कर सुरक्षा खामियों को दूर किया जाएगा।

➡️ अवैध भारी वाहनों पर रोक
जहाँ भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है, वहाँ लोहे के बैरियर लगाए गए हैं ताकि अनधिकृत वाहनों की आवाजाही रोकी जा सके।

➡️ स्कूली बच्चों की सुरक्षा
स्कूल समय के दौरान विशेष पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी, जिससे छात्रों का आवागमन सुरक्षित रहे।

#UKPoliceStrikeOnCrime
#UttarakhandPolice #udhamsinghnagarpolice


ख़बर शेयर करें