- रुद्रपुर में त्रिशूल चौक का लोकार्पण करने के साथ ही कांवड़ यात्रियों एवं शिव बारात का स्वागत किया। आस्था, उत्साह और भक्ति से सराबोर इस आयोजन में रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में उमड़े जनसमूह का स्नेह और अपनत्व हृदय को गहराई से स्पर्श कर गया। युवाओं के जोश, बुजुर्गों के आशीर्वाद और मातृशक्ति के स्नेहिल स्वागत ने इस क्षण को अविस्मरणीय बना दिया।
इस दौरान नगर कार्निवल और सरस आजीविका मेला का शुभारंभ करने के साथ ही नगर निगम के नए भवन का लोकार्पण एवं क्षेत्र विकास के लिए ₹295 करोड़ से अधिक की लागत की 61 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर क्षेत्र विकास से जुड़ी विभिन्न घोषणाएं भी की। बंगाली समाज के उत्थान एवं उनके सामाजिक-सांस्कृतिक सशक्तिकरण के लिए श्री गुरु चांद ठाकुर स्मृति सहायता कोष की राशि ₹2 करोड़ से बढ़ाकर ₹10 करोड़ की जाएगी।

देवभूमि उत्तराखंड सनातन संस्कृति, धर्म और अध्यात्म की वैश्विक राजधानी है। यहाँ के कण-कण में आस्था, भक्ति और देवत्व है, हमारी सरकार देवभूमि के मूल स्वरूप की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर माननीय लोकसभा सांसद श्री Ajay Bhatt जी, माननीय विधायक श्री Trilok Singh Cheema जी, श्री Shiv Arora जी, महापौर श्री विकास शर्मा एवं श्री दीपक बाली जी भी उपस्थित रहे।

