अनुशासन, नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा की प्रतीक — सुश्री नीहारिका तोमर एसपी क्राइम महोदया को पुलिस लाइन रुद्रपुर में आयोजित भव्य समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

आज दिनांक 15/02/2026 को जनपद ऊधमसिंहनगर में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात के पद पर कार्यरत सुश्री नीहारिका तोमर का स्थानांतरण जनपद रुद्रप्रयाग में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के पद पर होने के अवसर पर पुलिस लाइन, रुद्रपुर में एक गरिमामय एवं भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सुश्री नीहारिका तोमर के कार्यकाल के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा के प्रति समर्पण की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
अपने कार्यकाल में उन्होंने कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, यातायात व्यवस्था को बेहतर करने तथा जनसुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया, जिसे सदैव स्मरण किया जाएगा।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति महोदय द्वारा सुश्री नीहारिका तोमर को नवीन दायित्व हेतु हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा उनके उज्ज्वल, सफल एवं प्रेरणादायी भविष्य की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान समस्त पुलिस परिवार द्वारा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभेच्छाएं दी गई।

