SSP मणिकांत मिश्रा है फुल एक्शन में पुलिस ने किया तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

गौरतलब है कि तुषार की हत्या खटीमा रोडवेज बस स्टेशन परिसर में की गई थी। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई थी और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला था। घटना के बाद से पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी थी, लेकिन हत्या में शामिल तीन अन्य आरोपी फरार चल रहे थे।

पुलिस ने विशेष टीमों का गठन कर लगातार दबिश और निगरानी अभियान चलाया, जिसके बाद आखिरकार तीनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिली। उधम सिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और हत्या के पीछे की साजिश व अन्य पहलुओं की गहन जांच जारी है।


ख़बर शेयर करें