मोटरसाइकिल और बस की आमने-सामने जोरदार टक्कर तीन लोगों की मौके हुई मौ*त।

ख़बर शेयर करें

उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में आज शुक्रवार 30 जनवरी की शाम को एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक निजी स्कूल बस और बाइक की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई।

यह घटना खटीमा के सड़ासडिया से प्रतापपुर मार्ग पर प्रतापपुर नंबर नौ के पास हुई। बाइक सवार तीनों युवक झनकट से अपने घर लौट रहे थे। घर से मात्र 100 मीटर की दूरी पर सामने से आ रही तेज रफ्तार निजी स्कूल बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

मृतकों की पहचान प्रतापपुर (वार्ड-7) निवासी देवेंद्र सिंह राणा (24), राजेश सिंह राणा उर्फ बिल्ला (26) और राजेश सिंह राणा (34) के रूप में हुई है。

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई शनिवार को की जाएगी。 हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।


ख़बर शेयर करें