रुद्रपुर। नगर सिटी क्लब में आज जिले भर के पत्रकारों की एक बड़ी बैठकएसएसपी आवास पहुंचे, जहां पर एसएसपी ने पत्रकारों की बात गंभीरता से सुनने के बाद दोनों ही मामलों में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर। नगर सिटी क्लब में आज जिले भर के पत्रकारों की एक बड़ी बैठक का आयोजन किया जिसमे रुद्रपुर पत्रकार रुपेश सिंह के साथ अभद्रतापूर्ण टिप्पणी बयानबाजी करने व लिखने वालों के खिलाफ कड़े शब्दों में निंदा की गई व बैठक में काशीपुर के पत्रकार हिमांशु ठाकुर पर दर्ज मुकदमे को भी गलत ठहराया गया। बैठक के बाद पत्रकारों ने दोनों मुद्दों को लेकर एसएसपी मणिकांत मिश्रा से मुलाकात कर पूरी बात साझा की‌। एसएसपी ने दोनों ही मामले में पत्रकारों का पूरा साथ देने का भरोसा दिया है। बैठक में बाजपुर, गदरपुर, दिनेशपुर, किच्छा समेत अन्य जगहों के सैंकड़ों पत्रकार शामिल हुए। सभी पत्रकारों ने साफ किया हमारी गुटबाजी की बजह से परेशानियां खड़ी हो रही, कोई भी पत्रकारों को धमकाने, अपशब्दों का इस्तेमाल करने लगता है। सभी पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि पत्रकार रूपेश सिंह के द्वारा जनहित में चलाई गई खबर पर कुछ लोगों द्वारा गलत टिप्पणी की गई है जो किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सभी पत्रकारों ने इसकी कड़े शब्दों में निंदा की। बैठक में काशीपुर के पत्रकार हिमांशु ठाकुर पर दर्ज हुए मुकदमे को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं का कहना था का काशीपुर के पत्रकार हिमांशु ठाकुर के खिलाफ जिस आडियो को साक्ष्य बनाया गया है उसमें कहीं भी पत्रकार पैसे मांगता नजर नहीं आ रहा है इस मामले में पुलिस को पहले जांच करनी चाहिए थी बैठक के बाद सभी पत्रकार एसएसपी आवास पहुंचे, जहां पर एसएसपी ने पत्रकारों की बात गंभीरता से सुनने के बाद दोनों ही मामलों में उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान आकाश आहूजा, कंचन वर्मा, भरत शाह, पूरन रावत,अजय जोशी, नरेन्द्र राठौर, सौरभ गंगवार, अर्जुन कुमार, राजकुमार शर्मा, अनुज सक्सेना, सुरेन्द्र गिरधर, अमन सिंह,रवि कुमार, नागेंद्र सिंह, नवल किशोर, राजीव चावला, मनीष बाबा, महेंद्र मौर्या, कश्मीर सिंह रावत, दीपक शर्मा, शुभम बत्रा समेत तमाम पत्रकार मौजूद थे।


ख़बर शेयर करें